मानसून से पहले मौसम विभाग ने देश में इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद की थी। जिसके बाद देश के कई इलाकों में अभी तक मानसून की स्थिति संतोषजनक रही है।

उत्तर प्रदेश में मानसून के हालात चिंताजनक:

  • मानसून से पहले मौसम विभाग ने देश में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान बताया था।
  • लेकिन सूबे में मानसून की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
  • सूबे के विभिन्न इलाकों में जहाँ ज्यादा बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
  • वहीँ कई इलाकों में कम बारिश या बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।
  • मानसून की इस उहापोह की स्थिति में प्रदेश के किसानों की हालत कुछ खास अच्छी नहीं है।
  • जिसके चलते उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान परिषद ने सूबे की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 18 जुलाई को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

अनिश्चित वर्षा के कारण कहीं सूखा तो कहीं बाढ़:

  • सूबे में अनिश्चित वर्षा के कारण कहीं सूखे और कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
  • जिसके चलते प्रदेश के किसानों को चौतरफा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सूबे में अनिश्चित वर्षा के कारण खरीफ की फसल की बुवाई पर असर पड़ रहा है।
  • कृषि अनुसन्धान के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि, 18 जुलाई को होने वाली बैठक में कृषि विभाग के साथ ही मौसम विभाग के लोग भी मौजूद रहेंगे।
  • बैठक में मानसून की स्थिति और खेती पर चर्चा करेंगे।
  • वहीँ मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, अगले दो दिनों में यूपी के कई स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना बन रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें