देश के केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार 21 अप्रैल को सूबे के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे गृह मंत्री राजनाथ सिंह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे।

जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे गृह मंत्री राजनाथ सिंह:

  • केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के तहत राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह अमौसी एयरपोर्ट से जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
  • इस दौरान गृह मंत्री ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कश्मीर और कश्मीर के लोगों समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, मैं सभी राज्यों से अपील करता हूँ कि, वे अपने राज्य में कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
  • गृह मंत्री ने आगे कहा कि, कश्मीरी भी अन्य लोगों की तरह ही भारतीय हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कई जगहों पर कश्मीरी युवकों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।
  • आगे उन्होंने सभी मंत्रियों से भी ऐसे मामलों में दखल देने की अपील की।
  • साथ ही गृह मंत्री ने सभी राज्यों के गृह सचिवों को एडवाइजरी भी दर्ज कराने की बात कही।
  • आखिर में उन्होंने कहा कि, सभी भारतीयों से अपील है कि, कश्मीरियों को अपना भाई मानें, वे भी भारतीय नागरिक ही हैं।

5 बजे पहुंचेंगे सरस्वती शिशु मंदिर:

  • शुक्रवार की शाम 5 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जायेंगे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • इस दौरान गृह मंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी कर सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें