देश के केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार 21 अप्रैल को सूबे के दौरे पर आ रहे हैं, जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ का दौरा करेंगे।

संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह:

  • केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
  • अपने दौरे के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे।
  • गौरतलब है कि, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री के दो दिवसीय दौरे की मिनट-टू-मिनट जानकारी:

शुक्रवार के कार्यक्रम:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
  • जिसके तहत राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुबह करीब 11.15 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह उसके बाद जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
  • शुक्रवार की शाम 5 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जायेंगे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • इस दौरान गृह मंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी कर सकते हैं।
  • शाम 6.30 बजे गृह मंत्री CMS स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शनिवार 22 अप्रैल के कार्यक्रम:

  • गृह मंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे व्यापारी सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • व्यापारी सम्मेलन के बाद गृह मंत्री अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें