केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर है, जिस दौरान गृह मंत्री ने शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की।

भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र का किया उद्घाटन:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान दूसरे दिन शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने कार्यक्रम में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र का उद्घाटन किया।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
  • कार्यक्रम में मॉरिशस के उच्चायुक्त भी मौजूद रहे।

आतंकवादियों की चुनौती का सामना करेंगे:

  • कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में गृह मंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, आतंकवादियों की चुनौती का सामना करेंगे।
  • गृह मंत्री ने भोजपुरी भाषा पर कहा कि, नेशनल मूड को सबसे पहले व्यक्त करने की भाषा भोजपुरी है।
  • राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, भाषाओँ पर प्रमाणिक काम हुए हैं।
  • इतना ही नहीं कार्यक्रम के संबोधन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।

नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक फैसला:

  • इसके अलावा कार्यक्रम में गृह मंत्री ने नोटबंदी को ऐतिहासिक फैसला बताया।
  • उन्होंने कहा कि, कालेधन की लड़ाई पर सरकार अडिग है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें