उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी के शीर्ष नेता व स्टार प्रचारक प्रदेश भर में चुनावी जनसभाएं कर रहे है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सोमवार को मथुरा में थे। उन्होंने यहां पर सपा-कांग्रेज के गठबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

सपा-कांग्रेस पर हमला

  • केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएंगी।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोकप्रियता देखकर विपक्षी दल घबरा गए हैं।
  • ऐसे में उन्हें कोई विकल्प नहीं सूझ रहा है।
  • इसलिए बीजेपी के खिलाफ कुछ भी बोलते जा रहे हैं।
  • उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि पहले यह दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ थी।
  • लेकिन सिर्फ सत्ता के लिए अचानक साथ आ गई।
  • अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम कहते है हमने बहुत काम किया है।
  • लेकिन सच्चाई ये है कि प्रदेश में किसान, व्यापारी वर्ग बेहद परेशान हैं।

राम मंदिर का मुद्दा

  • कलराज मिश्र ने अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कल्याण संकल्प पत्र में इसे शामिल किया है।
  • इसका निर्माण हमारी प्रतिबद्धता है।
  • लेकिन इसके लिए कानूनी तरीका ही अपनाया जाएगा।

आमज पर भरसे कलराज मिश्र

  • कलराज मिश्र ने आजम खान की विवादित बयान पर टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि ऐसे लोग और क्या बोल सकते हैं।
  • बता दें कि आमज खान ने हाल में इशारों में पीएम की तुलना रावण से की थी।
  • साथ ही पाकिस्तान बटबारा न होने पर खुद के देश का प्रधानमंत्री बनने का दावा किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें