नोटबंदी से पहले ही बेहाल जनता की भावनाओं को केंद्रीय महिला मंत्री ने और भी आहत कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बैंक की लाइनों में मरने वालों को लूटरा बताया है। उनका कहना है कि नोटबंदी या नकदी की कमी से अब तक किसी की देश में मौत नहीं हुई है। मोदी सरकार के इस मंत्री के बयान के बाद सपा सरकार ने इस बयान पर पुरजोर विरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री के बोल :

  • मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज ने विवादित बयान दिया।
  • वह बांदा के जीआईसी मैदान में परिवर्तन यात्रा के दौरान बोल रही थीं।
  • कृष्णा राज ने कहा कि ‘जो लोग देश को लूट रहे थे, उन्हीं की लाइन में लगने से मौत हो रही है’।
  • सपा मुखिया मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को उनकी जरूरत नहीं।
  • वहीं बसपा के ताबूत में स्वामी प्रसाद मौर्य आखिरी कील ठोक चुके है।
  • यूपी में रैली कर चुकी ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बोला कि वह बंगाल में जाली नोट के कारोबार में उनका भी हाथ है।

सपा दर्ज कराएगी केस :

  • समाजवादी पार्टी प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि बीजेपी जनता की भावनाओं से खेलती है।
  • पार्टी तुरंत ऐसे नौसिखिए सांसद को बर्खास्त करने की मांग करती है।
  • इस तरह की जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाने वाले के खिलाफ हम केस दर्ज कराएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें