केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा बुधवार को यूपी के दौरे पर है। यूपी के लिए महेश शर्मा चुनावी सरगर्मी के बीच करोड़ों रूपये की सौगात लेकर आए हैं। महेश शर्मा आज गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया और बलिया का दौरा कर रहे हैं।

गोरखनाथ मंदिर के लिए 9 करोड़ :

  • महेश शर्मा बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचे।
  • यहां उन्होंने गोरखनाथ संग्रहालय और लाइट एन्ड शो का शिलान्यास किया।
  • संग्रहालय के निर्माण में 4 करोड़ से अधिका का खर्च आने वाला है।
  • महेश शर्मा ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए 9 करोड़ रूपये का चेक सांसद महंत आदित्यनाथ को सौंपा।

संतकबीर नगर के लिए 25 करोड़ :

  • महेश शर्मा गोरखपुर के बाद संतकबीर नगर पहुंच चुके हैं।
  • मंत्री महेश शर्मा ने मगहर में 24.12 करोड़ से बनी योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • वहीं मगहर में कबीर निर्वाण स्थली को पर्यटन स्थल बनाने की भी योजना इसमें शामिल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें