उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार 11 फरवरी से हो चुकी है। शनिवार 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर बात की।

पश्चिमी यूपी में भाजपा जीत रही है:

  • यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है।
  • जिसके तहत सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।
  • शनिवार 11 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनता भाजपा को जिताने के लिए वोटिंग कर रही है।
  • इसी में केंद्रीय मंत्री ने आगे जोड़ा कि, इसका हम स्वागत करते हैं।

सपा भर्तियों के लिए घोटाले के लिए प्रसिद्ध:

  • केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार भर्तियों के लिए नहीं जानी जाती है।
  • इसी में आगे केंद्रीय मंत्री ने जोड़ा कि, सपा सरकार अपने घोटालों के लिए जानी जाती है।

यूपी में भाजपा की हवा बह रही है:

  • केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, एमएलसी के चुनावों में भाजपा को जीत मिली है।
  • उन्होंने आगे जोड़ा कि, ये जीत दर्शाती है कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा की हवा बह रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता इस बात भ्रष्टाचार और दुराचार के लिए नहीं सदाचार के लिए डालेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें