केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत सूबे के दौरे पर हैं, इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले बदायूं में चुनावी जनसभा और उसके बाद शमसाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। जिसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

एटा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, किसी को छेड़ेंगे नहीं, किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं।
  • अब भारत पहले से अधिक ताकतवर हो चुका है।
  • यूपी में सरकार बनी तो क्लास 3, 4 के लिए इंटरव्यू खत्म करेंगे।

समाजवादी सरकार पर हमला:

  • एटा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इंसान झूठ बोल सकता है आंकड़े नहीं।
  • इनके घरों में विकास हुआ है, परिवार में 20 सांसद हैं।
  • आँखों में धूल झोंक रहे हैं कि, चाचा काम करने नहीं दे रहे हैं।
  • मुलायम ने मेहनत से सपा को खड़ा किया।
  • बेटे ने हाथ मिलाया, उनका विरोध समझ में आता है।
  • दोनों कमजोर हो गए हैं, बैसाखी भी मजबूत होनी चाहिए।
  • सरकार आई तो 0 फ़ीसदी ब्याज पर कृषि लोन देंगे।
  • नोटबंदी का फैसला राजनीति, राष्ट्रहित के लिए किया गया।
  • यूपी में आखिर क्यों इतने दंगे हो रहे हैं।
  • 10 वर्षों के अन्दर भारत विश्व की महाशक्ति बन जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें