उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते लखनऊ इस समय केंद्रीय नेताओं का गढ़ बन गया है। प्रदेश की राजधानी में बीजेपी और केंद्रीय नेता बेहद सजह हो चुके है। बीजेपी लगातार सपा-कांग्रेस पर आक्रामक रूख अपना रही है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता में सपा और कांग्रेस पर हमला बोला।

सपा-कांग्रेस पर हमला

  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सपा-कांग्रेस का गठबंधन कई सवाल खड़े करता है।
  • कांग्रेस पहले 27 साल यूपी बेहाल का नारा दे रही थी।
  • लेकिन अब ये नारा देने वाले सपा से मिल गए है।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश की कंपनी में राहुल गांधी की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है,
  • उन्होंने यह बात कांग्रेस को सपा के खाते से 105 सीटें मिलने पर कहीं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच मज़बूरी का गठबंधन है।
  • उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने यूपी में बहुत काम किया, लेकिन अखिलेश यादव को ये दिखाई नहीं देता है।

राम मंदिर का मुद्दा उठाया

  • रविशंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता में राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया।
  • उन्होंने कहा, राम मंदिर का मुद्दा घोषणा पत्र में नहीं होता तो भी लोग ऐतराज करते।
  • उन्होंने कहा कि यह कई सालों समें हमारी आस्था का विषय है।
  • यह मुद्दा हाईकोर्ट में हमारे पक्ष में रहा।
  • बाबरी मस्जिद से जुड़ी पार्टी अपना मत साबित करने में नाकाम रही।
  • अब सुप्रीम कोर्ट में मामला है, वहां से भी निर्णय जल्दी होने की उम्मीद है।

कुप्रथा में मनमानी नहीं

  • रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक, समानता और नारी न्याय बड़ा मुद्दा है।
  • हमारा मानना है कि कोई कुप्रथा मनमाने ढंग से नहीं चलाई जानी चाहिए।
  • ऐसे में जो इसका विरोध कर रहे है, वो अपना पक्ष रखें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें