बीजेपी सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर मुखर हो चुकी है। बीजेपी नेता दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साध रही है। इसी क्रम में बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने सपा को आड़े हाथ लिया है।

सपा पर बीजेपी का हमला

  • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सपा के शासन काल में हुए दंगों पर सवाल खड़ा किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
  • इस सरकार में मुजफ्फरनजर दंगा, जवाहर बाग कांड और कैरान पलायन जैसे कई दुखद घटनाएं हुई।
  • प्रदेश की जनता इस दौरान डर के साय में जी रही है।
  • साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह पर बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने सम्प्रदाय की राजनीति की।
  • बालियान ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी सवाल खड़े किए।
  • उन्होंने कहा कि यह पार्टियां सत्ता की लालच में एक हो गई है।
  • हालांकि दोनों एक होकर भी प्रदेश में जीत का सपना साकार नहीं कर पाएंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें