समाजवादी पार्टी के कलह की चर्चा केंद्र में भी हो रही है। पार्टी में चल रहे पारिवारिक विवाद पर केंद्र भी नज़र रखें हुए है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इसे पूरी तरह सुनियोजित ड्रामा कहा हैं।

सपा कर रही ड्रामा :

  • केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सपा में मचा कलह केवल ड्रामा है।
  • उन्होंने कहा कभी-कभी यह पारिवारिक कलह हास्य का पात्र बन जाती है।
  • फिर यह लोग मधुर मिलन का नाटक करते हैं।
  • उन्होंने कहा कि लेकिन इस कलह और नाटक का अंत दुखद ही होगा।

बीजेपी का हमला :

  • इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी सपा पर हमला कर चुके हैं।
  • उन्होंने कहा था, देश की जनता सैफई परिवार के नाटक को अच्छे से जान गई है।
  • सपा, पीएम मोदी की 2 जनवरी को होने वाली महापरिवर्तन रैली से ध्यान हटाने के लिए यह चाल चल रही है।
  • लेकिन जनता सपा परिवार का नाटक देख और समझ चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें