केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वेंकैया नायडू ने राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

2014 के बाद देश तेजी से आगे बढ़ा:

  • भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, देश 2014 के बाद बहुत तेजी से आगे बढ़ा है।
  • वेंकैया नायडू ने कार्यक्रम में आगे केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूनेस्को और वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत निवेश करने के लिए बेहतर जगहों में से एक हो चुका है।

यूपी कानून-व्यवस्था फेल:

  • केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे प्रदेश की समाजवादी सरकार को अपना निशाना बनाया।
  • उन्होंने कहा कि, यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
  • वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि, प्रदेश में बिल्कुल भी डेवलपमेंट नहीं हुआ है।

मोदी जी ने अच्छा काम किया है:

  • केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, पीएम मोदी जी ने बहुत अच्छा काम किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता विकास के मुद्दे पर वोट करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें