उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को शुरू होने में बस अब कुछ महीने रह गए है। सभी राजनैतिक दलों ने इसके लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी है। अब केंद्र सरकार के एक मंत्री ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती को टक्कर देने के लिए उसके खिलाफ इस फ़िल्मी चेहरे को उतारने का ऐलान कर डाला है।

RPI लड़ाएगी राखी सावंत को मायावती के खिलाफ :

  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले एक कार्यक्रम में आये हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती के खिलाफ आरपीआई से राखी सावंत को लड़ाया जाएगा।
  • राखी सावंत ही है जो मायावती को उनकी ही भाषा में जवाब दे सकती है।
  • इस बार उत्तर प्रदेश में विकास का कमल खिल कर रहेगा और कोई उसे नहीं रोक सकता है।
  • हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि सभी पक्षों, सभी वर्गों का पूरा विकास हो और वे आगे बढ़े।
  • समाजवादी में बीते दिनों हुए गृहयुद्ध पर उन्होंने अपना बयान दिया।

यह भी पढ़े : शिवपाल सिंह लेंगे दर्जा प्राप्त मंत्रियों की बैठक!

  • उन्होंने कहा कि सपा में हुए कलह के बाद से पूरे पार्टी कमजोर हो गयी है।
  • उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों का भी समाजवादी पार्टी से भरोसा उठ गया है।
  • इसलिए हमारी पार्टी अब सभी वर्गों को साथ लाने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी।
  • उत्तर प्रदेश की जनता अब मुलायम, मायावती से थक चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है।

यह भी पढ़े : गोवा में पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गाँधी ने ली चुटकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें