उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में बुधवार 28 दिसम्बर को तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, हादसे में अब तक करीब 200 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रद्द किये कार्यक्रम:

  • कानपुर में बुधवार को हुए रेल हादसे में करीब 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • वहीँ कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
  • गौरतलब है कि, रेल मंत्रालय कई योजनाओं की सौगात उत्तर प्रदेश को बुधवार को देने वाला था।
  • इन योजनाओं लोकार्पण रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा किया जाना था।
  • कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित रेल भवन में किया गया था।
  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले थे।

सिर्फ कार्यक्रम रद्द, जनता के लिए सुविधाएँ होंगी शुरू:

  • कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
  • लेकिन रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, जनता की सुविधा को देखते हुए योजनाओं को लागू कर दिया जायेगा।
  • जिसके तहत इटावा-मैनपुरी के बीच डेमू संचालन शुरू किया जायेगा।
  • इसके साथ ही मथुरा-अलीगढ स्टेशन पर Wi-Fi की सुविधा को भी शुरू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भोपाल पहुँच पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा को दी श्रद्धांजलि!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें