सरोजनीनगर में एक अज्ञात किशोरी की हत्या कर हत्यारों ने उसका शव पानी भरी नहर में फेंक दिया। नहर में शव पड़ा देख चरवाहो ने मंगलवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। (Unknown minor girl)

विश्व के 34 प्रमुख विश्वविद्यालयों में लोहा मनवाने जा रही देश की खादी

  • आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोरी की दुराचार करने के बाद हत्यारों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और शव को लाकर नहर में फेंक दिया।
  • पुलिस का कहना है कि देखने में किशोरी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली लग रही है और कहीं दूसरी जगह हत्या करके उसका शव सोमवार रात यहां फेका गया है।
  • उसके साथ दुराचार हुआ या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
  • इसके अलावा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है।
  • अज्ञात किशोरी का शव मिलने की सूचना राजधानी के सभी थानो पर दे दी गई है।

AAP लखनऊ ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की दूसरी सूची

औधे मुंह पानी में पड़ा मिला शव

  • जानकारी के मुताबिक, सरोजनीनगर के अनौरा गांव स्थित एटीएस कमान्डो ट्रेनिगं सेन्टर के पीछे गहरू रजबहा नहर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे करीब 17 वर्षीय एक अज्ञात किशोरी का शव औधे मुंह पानी में पड़ा मिला। (Unknown minor girl)
  • चरवाहों ने सूनसान जगह नहर में एक लड़की का शव पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

एलडीए के निलंबित बाबू मुक्तेश्वर के खिलाफ जांच शुरू

गले में नुकीली वस्तु से किए गए पांच गहरे छेद

  • मृतक किशोरी भूरे रंग की लैगिन और हरे सफेद कलर का छीटदार कुर्ता पहने हुए थी।
  • उसका नीले रंग के दुपट्टे से गला कसा हुआ था और जबड़े के नीचे दहिने तरफ गले में नुकीली वस्तु से किए गए पांच गहरे छेद थे।
  • जबकि उसके दहिने कान व दहिनी आंख से खून का रिसाव हो रहा था।
  • संदेह जताया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले किसी नुकीली वस्तु से उसके उपर हमला किया और बाद में दुपट्टे से गला कस कर उसकी हत्या कर दी।
  • बाद में शव को लाकर सूनसान जगह में नहर के अन्दर पानी में फेंक दिया।
  • ग्रामीणो ने संदेह जताया है कि दुराचार के बाद किशोरी की हत्या कर उसका शव नहर में फेका गया है।

देवोत्थानी एकादशी: गन्ने के मंडप में लिया गया बेटी बचाओ का संकल्प

रंजिश के कारण हत्या की आशंका

  • पुलिस का अनुमान है कि मृतक किशोरी आस पास के ही किसी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली है।
  • उसका अपने किसी पड़ोसी से रंजिश का मामला रहा होगा।
  • इसके अलावा हत्यारो को पहले से ही इस स्थान के बारे में जानकारी होगी।
  • तभी वह हत्या करने के बाद आराम से सूनसान जगह पर शव फेंककर निकल गए।

आगरा: IG, डीआईजी, SSP दबा रहे पीड़ित की आवाज

हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास

  • किशोरी का शव नहर में जहां पर पड़ा मिला, वहां अधिकतर समय किसी का आना जाना नही रहता है। इसके अलावा वहां पर पहुंचने का कोई सही रास्ता भी नहीं है।
  • सिर्फ दिन में अपने जानवर लेकर ही लोग उन्हें चराने उधर जाते है।
  • नहर की पटरी भी सही न होने के कारण सिर्फ पतली पग डन्डी है। (Unknown minor girl)
  • जिससे केवल पैदल ही जाने के अलावा ज्यादा से ज्यादा किसी तरह बाइक वहां पहुंच सकती है।
  • घटना स्थल के आस पास काफी दूर तक केवल खेत और नहर के किनारे झाड़ियां खड़ी है।
  • इससे अन्दाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने कहीं और उसकी हत्या की होगी और पैदल या फिर बाइक से शव लाकर नहर में फेक दिया होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें