Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इलाहाबाद: पूर्व सपा विधायक के घर उपद्रवी तत्वों ने किया पथराव

akhilesh yadav damage bungalow

akhilesh yadav damage bungalow

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसके अलावा बसपा से गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश यादव के करीबी के घर पर कुछ लोगों ने पथराव किया है जिसके बाद जिलें में कोहराम मच गया है।

पूर्व विधायक के घर हुआ पथराव :

इलाहाबाद में महात्मा गांधी मार्ग पर रहने वाले पूर्व सपा विधायक सईद अहमद के घर पर देर रात कुछ उपद्रवी तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर कर दिया। इसका जब पूर्व सपा विधायक ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी उन लोगों ने दे डाली। इस घटना से स्थानीय लोगों के खलबली मच गई। पीड़ित पूर्व सपा विधायक ने सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद जैसे ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी नेताओं को मिली तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात 3 बजे हुआ पथराव :

जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र महात्मा गांधी मार्ग निवासी सईद अहमद फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रह चुके हैं। देर रात वे एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर सईद अपने परिवार के साथ दारागंज चले गए थे। वहां से देर रात घर लौटे और फिर सोने चले गए। आरोप है कि करीब तीन से चार बजे के बीच कुछ लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया। गेट अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। गेट खोलने की वे लोग कोशिशें करते रहे जिससे सईद की नींद खुल गई।

इसके बाद हमलावरों ने ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया और विरोध पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। हमलावरों ने पत्थर मारकर लाइट और नेम प्लेट भी तोड़ डाली। आरोप है कि हमलावर जब गेट फांदकर भीतर आने की कोशिश करने लगे तो सईद घर के भीतर घुस गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला।

Related posts

आर्थिक स्थित से जुझ रहें पद्मश्री शरीफ को सरकार से उम्मीद

Desk
4 years ago

हरदोई में युवक बना हैवान,मां उसकी बेटी और पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Desk
3 years ago

कैदियों को शॉपिंग माल में खरीददारी करवाती पुलिस CCTV में हुई कैद!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version