उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। यहाँ पर पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गयी कई योजनाओं का नाम भाजपा सरकार आने के बाद या तो बदल दिया गया है या तो उन्हें बंद कर दिया गया है जिसमें अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी पेंशन योजना भी शामिल है। इसके अलावा अखिलेश यादव द्वारा कराए गये विकास कार्यों के शिला पटों पर अब कालिख भी पोती जाने लगी है।

मथुरा से सामने आया मामला :

पिछली सपा सरकार के विकास कार्यो पर यूपी का PWD विभाग कालिख़ पोतने में लगा हुआ है। यहाँ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शिला पट्टिकाओं पर पोता काला रंग पोते जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के एक कमरे में पट्टिकाएं रखी हैं। मथुरा जनपद के विकासकार्यो का शिलान्यास लखनऊ से अखिलेश यादव ने किया था। इस मामले के उजागर होने के बाद से PWD विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। कालिख़ पोतने में घपले का मामला बताया जा रहा है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=NDs4VOeyZTM&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

सपाइयों ने फेंकी स्याही :

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास पट्टिकाओं पर कालिख पोते जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने PWD एक्सियन के ऊपर काली स्याही डाल कर अपना विरोध प्रकट किया। स्याही डालने के दौरान PWD कर्मचारियो और सपा नेताओ के बीच मारपीट भी हुई। इस मारपीट में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद सपा नेता PWD ऑफिस से फरार हो गये। PWD कर्मियों ने कवरेज करने आये मीडिया कर्मियों से भी अभ्रदता की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: ठाकुरगंज में श्रम विभाग के संविदा कर्मी को बदमाशों ने गोली मारी

डीएम ने आश्रय गृहों पर छापा मारा,15 में से एक भी महिला उपस्थित नहीं मिली

मुरादाबाद: खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की महिला की हत्या

लखीमपुर: बाढ़ की चपेट में 170 गांव, दहशत और सदमे में ग्रामीण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें