Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उन्नाव: बेसमेंट ढहने से दबे मजदूर,एक की मौत।

उन्नाव: नगरपालिका और जिला प्रशासन की लापरवाही की कीमत शहर के बीचोबीच बन रहे मानक विहीन बेसमेंट के ढह जाने से एक मजदूर को अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर बेसमेंट ढह जाने से काम कर रहे मजदूर दब गए।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मसक्कत के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकाला, एक मजदूर अधिक गहराई में दब जाने से जेसीबी द्वारा लगभग 40 मिनट बाद निकाल कर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।

अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट में बिना सुरक्षा के काम कर रहे मजदूरों की बेसमेंट ढह जाने से एक की मौत हो गयी और कई मजदूर घायल हो गए।राजधानी मार्ग के किनारे एक बेसमेंट में कुछ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे कि अचानक सड़क ओर से बनी पुरानी बीम ढह गई जिससे काम कर रहे मजदूर छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेर जिला निवासी 32 वर्षीय धनी,35 वर्षीय सरवन तथा उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा निवासी मदन दब गए।जबकि शुक्लागंज के आजादनगर निवासी रोहित उर्फ कल्लू की गहराई में लंबे समय तक दबे रहने से मौत हो गयी।

मजदूरों के दबने से घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुरानी बीम ढहने से मलबे में दबे मजदूरों को बचाना दूर प्लाट का मालिक खुद भाग निकला।

वही आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि बेसमेंट की खोदाई में सुरक्षा को लेकर कोई मानक नहीं अपनाए गए थे। खोदाई कार्य में अपनाए जा रहे लापरवाह रवैये की शिकायत कुछ लोगों ने प्लाट मालिक सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी की थी। सर्वोदय नगर का रहने वाला ठेकेदार राजेंद्र मजदूरों से काम करा रहा था।

ठेकेदार ने बताया कि प्लाट मलिक रज्जन तिवारी की सुरभि ट्रेडर्स के नाम से उसी प्लाट पर बिल्डिग मैटीरियल की दुकान है। प्लाट मालिक ने खोदाई के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कराए थे।

गंगाघाट कोतवाल अरविद कुमार सिंह पूरी फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे व लापरवाही से कराई जा रही खोदाई को लेकर नाराजगी जताई।

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि प्लाट मालिक लापरवाही पूर्ण ढंग से बेसमेंट की खोदाई करा रहे थे। उनके खिलाफ एफआइआर की जाएगी। बेसमेंट के गड्ढे को जेसीबी से भरवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इससे कोई हादसा न हो सके।

इनपुट: सुमित

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, इनके पास से दो देसी तमंचा कारतूस व चोरी की सात मोटर साइकिलें हुई बरामद, एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा, कछवां थाना क्षेत्र मे पुलिस से हुई थी मुठभेड़।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

रिवरफ्रंट घोटाला: सिंचाई विभाग से करोड़ों के अभिलेख गायब

Divyang Dixit
7 years ago

शादी के चौथे दिन नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।

Desk
2 years ago
Exit mobile version