Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश सरकार ही करा सकती है प्रदेश में विकास – राजपाल कश्यप

अखिलेश सरकार ही करा सकती है प्रदेश में विकास – राजपाल कश्यप

मथुरा-

अखिलेश सरकार ही करा सकती है प्रदेश में विकास - राजपाल कश्यप

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनैतिक दलों की ओर से बिसातें बिछना शुरू हो गई हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में मथुरा में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन और न्याय यात्रा में भाग लेने समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी राजपाल कश्यप मंगलवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और पूजन कर प्रदेश में सपा की सरकार बनने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में राजपाल कश्यप ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में जनता बेतहाशा बढ़ती महंगाई आदि से भारी परेशान है। अभी तक जो भी विकास दिख रहा है वह अखिलेश सरकार का ही दिख रहा है। जनता को पूरा भरोसा है कि प्रदेश में विकास केवल अखिलेश सरकार ही करा सकती है। इसलिए इस बार प्रदेश में सपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी।

Report – Jay

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Related posts

गैस एजेंसी कर्मी से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर वार कर किया घायल

Sudhir Kumar
7 years ago

कानपुर: मस्ती में बच्चे लगा रहे ‘मौत की छलांग’, प्रशासन अंजान

Shani Mishra
6 years ago

एसके भगत लखनऊ के नए आईजी, यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version