Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सरकार चलाने में फेल, नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा

unnao rape case: AAP Sanjay Singh demands CM yogi resignation

AAP Sanjay Singh demands CM yogi resignation

उन्नाव के गैंग रेप आरोपी भाजपा विधायक एवं योगी सरकार में प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जमकर प्रहार किया और उन्नाव घटना की कड़ी निंदा की।

संजय सिंह ने कहा कि UP की योगी सरकार में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल है। सत्ता पक्ष के विधायक की संलिप्तता अपराध और अपराधियों के साथ पाई जाती है और हद तो तब हो जाती है। जब प्रदेश का मुखिया जनता की सुरक्षा के बजाए आरोपियों के साथ खड़ा पाया जाता है। जनता को कैसे मिलेगा न्याय?

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार की रोज सैंकड़ों वारदातें हो रही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से उन्हें रोक पाने में असमर्थ है। जब कोई पीड़ित न्याय की गुहार करते हुए लड़ाई लड़ता है तो उसकी आवाज को दबाने के लिए सत्ता पक्ष हर हथकंडा अपनाता है, क्या यही है रामराज्य?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, सरकार को चलाने में फेल साबित हो चुके हैं। नैतिकता के आधार पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में चारो तरफ जंगलराज चल रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री और सांसद अधिकारियों को गाली, गलौज और मारपीट कर सही तरीके से काम नही करने दे रहें है। जिसकी वजह से प्रदेश का प्रशासन पंगु बन चुका है। किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी और आम आदमी सरकार की अनीतियों से परेशान है। उन्नाव मामलें मे उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जिससे जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का ‘यूपी मंथन’ : मंत्रियों में बढ़ी टेंशन, ‘परिक्रमा’ में जुटे

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप केस: भाजपा विधायक का भाई अतुल सिंह गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- #उन्नावगैंगरेप: सीएम के निर्देश के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने अपने चहेते विधायक को बचाने के लिए नहीं होने दी कार्रवाई

ये भी पढ़ें- लोहिया पथ पर डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत 3 घायल

ये भी पढ़ें- पीएम आवास योजना: फॉर्म जमा कर रही भीड़ पर लाठीचार्ज, कई घायल

ये भी पढ़ें-  सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई: युवक को पार्टी कार्यालय के पास बुरी तरह पीटा

Related posts

नवोदय विद्यालय मितौली में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज, नाबालिग छात्रा की तहरीर पर पाक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज, मितौली थाने में दर्ज हुआ केस।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का 65वां दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति बांटेंगे 5381 डिग्री

Sudhir Kumar
7 years ago

इलाहाबाद से अमरेश मिश्रा को मिला सम्मान, संतकबीरनगर से हरिकेश मिश्रा को सम्मान, पीलीभीत से श्रीमती कलावती को सम्मान, सीएम योगी ने किया सम्मानित, सीएम योगी ने 90 व्यक्तियों को दी सहायता, 1 करोड़ 3 लाख 31 हजार की आर्थिक सहायता दी , गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सहायता दी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version