Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उन्नाव: अज्ञात युवक का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव:  सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है,अपराधियों के बुलंद हौसले प्रशासन को रोज चुनौती दे रहे हैं।ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के दरियन टोला मोहल्ले में एडवोकेट विनोद शर्मा के घर के सामने नाली में एक अधेड़ युवक का शव पड़ा मिला।युवक ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी।शरीर पर हल्के चोट के निशान दिखाई पड़े।शव की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की जेब मे पहचान पत्र पाया जिससे मृत युवक की पहचान रजत पाल शर्मा पुत्र राजेश पाल निवासी मीर पुर मोर्चा उन्नाव के रूप में हुई है।

नगर क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की जेब मे मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा मामले की।पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।मौत के कारणों की जानकारी अभी नही हो सकी है,पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इनपुट: सुमित

Related posts

जरूरी नहीं कि भारत की चीजे भारत में बिके: सत्यदेव पचौरी

UP ORG DESK
6 years ago

बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित,औपचारिक घोषणा कल।

Desk
3 years ago

हापुड़: समाधान दिवस बना मजाक दिवस, अधिकारी फोन चलाने में व्यस्त

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version