[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अपने शासनकाल में यूपी में कई विकास कार्य किये जाने का दावा किया था। इसी के आधार पर सपा ने उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कुछ विकास कार्यों की जाँच भी शुरू करवा दी है। मगर अब अखिलेश के एक ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर हैरान करने वाली खबर सुनने को मिल रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

डायल 100 को मिला ISO 9001 सर्टिफिकेट :

  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कई ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू कराये थे।
  • इनमें जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, डायल 100, इटावा लायन सफारी प्रमुख थे।
  • अखिलेश के कई विकास कार्यों पर योगी सरकार ने जाँच भी शुरू करवा दी है।
  • डायल 100 को अखिलेश यादव ने बीते साल दिसंबर माह में शुरू किया था।
  • इसे कुशल कार्यों के कारण विदेशों में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं।
  • अब डायल 100 की उल्पब्धियों में एक और पन्ना जुड़ गया है।
  • लखनऊ स्थित मुख्यालय में डायल 100 को ISO 9001 सर्टिफिकेट मिल गया है।
  • ऐसी उपलब्धि पाने वाला डायल 100 देश का पहला पुलिस कंट्रोल रूम है।
  • यूपी पुलिस के महानिदेशक सुलखान सिंह ने एक कार्यक्रम में इसका अनावरण किया।
  • इस मौके पर उनके साथ एडीजी यूपी 100 अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे थे।

ये भी पढ़ें, आजमगढ़ में अखिलेश ने सीएम योगी को दी चेतावनी

  • डीजीपी ने कार्यक्रम के दौरान यूपी 100 की हस्‍तपुस्तिका का भी विमोचन किया।
  • साथ ही डीजीपी ने डॉयल 100 के काम करने के तरीकों के बारे में भी नए निर्देश जारी किये।
  • जीपी सुलखान सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधों में इजाफा होने की सूचना आ रही है।
  • उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की यूपी डायल 100 पर 18 हजार पुलिस हर रोज तैनात रहती है।
  • एडीजी के अनुसार यूपी 100 प्रणाली के तहत 700 से अधिक मानक संचालन प्रक्रिया प्रचलन में है।
  • यूपी 100 पर सबसे ज्यादा सूचनाएं नाली-नाबदान एवं बुजुर्गो को प्रताड़ित किये जाने की आती है।

ये भी पढ़ें, राजभवन से रवाना की गई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें