उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक लाख से ज्यादा ग्रामीणों और शहरी लोगों को अपनी सेवा प्रदान कर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का विश्वास डॉयल 100 पर बना हुआ है। डॉयल 100 के पास 3200 गाड़ियां बेहद हाईटेक गाड़ियां उपलब्ध हैं, जो अपनी तत्काल सेवा में तैयार रहती हैं। यूपी 100 ने एक साल के भीतर 47 लाख से अधिक सूचनाओं का निवारण किया है। इनमें 13 लाख विवादों में आवश्यक कार्रवाई, 3 लाख से अधित सड़क दुर्घटनाओं में मौके पर सहायता प्रदान कर सैकड़ों लोगों की जान बचायी गयी। जबकि अब तक 1000 लोगों की आत्महत्या के प्रयास से भी इस सेवा ने बचायी। इस सेवा ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा कर सुर्खियां भी बटोरी हैं। इनमें कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिनमें परिवार से बिछड़े हुए कई लोगों को उनके परिवार से मिलाकर उनके चेहरे पर खुशियां पुलिसकर्मियों ने लौटायी। इतना ही नहीं इस सेवा ने परेशानी और मुसीबत में फंसे हुए बेजुबान असहाय पशुओं की सहायता कर उनकी जान बचाकर बचाने का भी नेक काम किया है।

पीआरवी की टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

उत्तर प्रदेश पुलिस पर हर समय सवाल उठाने वालों के लिए ये खबर एक अच्छी हो सकती हैं क्योंकि सारे पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते। कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से विभाग जरूर शर्मसार हो रहा है। परंतु कुछ पुलिसकर्मी मसीहा बन जाते हैं। प्रदेश में पीआरवी इस समय संकटमोचन की तरह काम कर रही है। दरअसल मामला राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके का है। यहां एक महिला द्वारा खुदकुशी की शिकायत पर फ़ौरन मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाकर एक अच्छा काम किया है। महिला ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। लखनऊ की PRV-0486 की पूरी टीम ने फांसी पर लटकने वाली एक महिला की जान बचा ली। टीम में एचसीपी ब्रज सिंह, सब कमांडर नीरज कुमार, पायलेट अंजनी कुमार और होमगार्ड पुष्पेंद्र कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देखें सुसाइड करने का पूरा वीडियो-

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=OTj0VH2YwqM&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-4-copy-7.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

पुरस्कृत की जायेगी महिला की जान बचाने वाली पुलिस टीम

एसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज के मिश्रीबाग इलाके में बीती रात एक घर में हंगामा मचा। खबर आई की पति योगेंद्र और दो बच्चो के साथ रह रही 43 साल की पत्नी राधा चौहान ने कमरा बंद कर खुद फंदे से लटक गई और जान देने की कोशिश की। महिला के फंदे से लटकर फांसी लगाने की खबर मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया। आनन-फानन में इसकी सुचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फंदे से झूल रही महिला को समझाने में जुटी काफी समझाने के बाद महिला को पुलिस की बात समझ आई और फिर उसे पुलिस ने फंदे से उतरा और महिला की जान बच सकी। बताया जा रहा है महिला के सास और ससुर पेंशनर है और पति बेरोजगार है। सास ससुर बेटे-बहू से अलग घर लेकर रह रहे है। जबकि पत्नी पति और बच्चो के साथ अलग रह रही है। आर्थिक तंगी के वजह से हुई घरेलू कलह के बाद पत्नी जान देने वाली थी। मगर पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने जान बचानी वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात की है।

यूपी 100 की ये हैं उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक लाख से ज्यादा ग्रामीणों और शहरी लोगों को अपनी सेवा प्रदान कर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का विश्वास डॉयल 100 पर बना हुआ है। डॉयल 100 के पास 3200 गाड़ियां बेहद हाईटेक गाड़ियां उपलब्ध हैं, जो अपनी तत्काल सेवा में तैयार रहती हैं। आकस्मिक सेवाओं 101 और 108 के साथ यूपी-100 का एकीकृत है, ताकि समय रहते लोगों को सहायता दी जा सके। यूपी 100 ने एक साल के भीतर 47 लाख से अधिक सूचनाओं का निवारण किया है। इनमें 13 लाख विवादों में आवश्यक कार्रवाई, 3 लाख से अधित सड़क दुर्घटनाओं में मौके पर सहायता प्रदान कर सैकड़ों लोगों की जान बचायी गयी। जबकि अब तक 1000 से अधिक  लोगों की आत्महत्या के प्रयास से भी इस सेवा ने बचायी। इस सेवा ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा कर सुर्खियां भी बटोरी हैं। इनमें कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिनमें परिवार से बिछड़े हुए कई लोगों को उनके परिवार से मिलाकर उनके चेहरे पर खुशियां पुलिसकर्मियों ने लौटायी। इतना ही नहीं इस सेवा ने परेशानी और मुसीबत में फंसे हुए बेजुबान असहाय पशुओं की सहायता कर उनकी जान बचाकर बचाने का भी नेक काम किया है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: थाने के पास लूट के विरोध में मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें- आदमखोर नहीं वफादार होते हैं कुत्ते, बच्ची को बचाने के लिए जंगली पशु से भिड़ गया कुत्ता

ये भी पढ़ें- असलहों से लैस पुलिस और ग्रामीण कर रहे हिंसक जानवरों की तलाश, ड्रोन से कॉम्बिंग

ये भी पढ़ें- परीक्षा के नाम पर लिपिक छात्रा को कर रहा ब्लैकमेल: ऑडियो वायरल

ये भी पढ़ें- कुत्ता काटने की शिकायत पर बाबा ने बंदूक तानी, मंदिर में मादक पदार्थ बेचने का आरोप

ये भी पढ़ें- सीतापुर: क्या खैराबाद में लकड़बग्घों और सियारों ने बच्चों को नोचा…?

ये भी पढ़ें- लखनऊ से काठगोदाम जा रही वॉल्वो बस बरेली में पलटी, दो की मौत 15 घायल

ये भी पढ़ें- बीएड टीईटी पास अभ्यर्थियों ने किया भाजपा कार्यालय का किया घेराव, दी आत्मदाह की चेतावनी

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में छेड़छाड़ की शिकायत पर शोहदों ने किशोरी को जिंदा जलाया

ये भी पढ़ें- लखनऊ: युवती ने भाजपा नेता पर लगाया तीन सालों से शारीरिक करने का आरोप

ये भी पढ़ें- भरी सीमेंट की बोरी गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत, दारोगा जी ले रहे थे सेल्फी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें