उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 5 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी। प्रदेश में भारी तबादलों का दौर अपने चरम सीमा पर है। आगे भी ताबदले की खबरे अखबारों की सुर्खियों में छायी रह सकती है। अभी कुछ और दिन तबादला एक्सप्रेस के जारी रहने के पूरे आसार हैं। आज प्रदेश सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

  • विमलचंद्र श्रीवास्तव को रेशम विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • वह पहले रेशम विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे।
  • भगेलू राम शास्त्री को कृषि उत्पादन आयुक्त का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
  • भगेलू अभी तक अपर आयुक्त, वाणिज्य कर के पद पर कार्यरत थे।
  • वहीं, पिंकी जोवेल को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।
  • पिंकी अपर आयुक्त, मनरेगा का कार्यभार देख रहीं थी।
  • संजय अग्रवाल से एनआरआई विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी हटा ली गयी है।
  • संजय अग्रवाल के पास शेष सभी विभाग यथावत बने रहेंगे।
  • उनकी जगह पर रमारमण को एनआरआई विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

5 ias transfers

रमा रमण को अतिरिक्त जिम्मेदारीः

  • रमा रमण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के साथ ही एनआरआई विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • लंबे समय तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक रहने के बाद रमा रमण का नाम विवादों में आया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें