उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव की तारीख जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा घोषित कर दी जाएगी।

सुरक्षा बलों की उपलब्धता के हिसाब से तय होगी तारीख:

  • यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए तारीख की घोषणा जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा की जा सकती है।
  • वहीँ चुनाव आयोग का कहना है कि, सुरक्षा बलों की उपलब्धता को देखते हुए ही चुनाव की तारीख निश्चित की जाएगी।
  • वहीँ लखनऊ के दौरे पर आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संकेत दिए थे कि, हर हाल में बोर्ड परीक्षाओं के पहले चुनाव संपन्न करा दिए जायेंगे।

जनवरी में हो सकते हैं चुनाव:

  • यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने को हरी झंडी दे दी है।
  • सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इस बार 80 हजार से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया कराया है।

छह चरणों में हो सकता है चुनाव:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराया जा चुका है।
  • जिसके बाद चुनाव जल्द से जल्द शुरू हो सकते हैं।
  • वहीँ यूपी चुनाव छह चरणों में ही होंगे।

चुनाव की संभावित तिथियाँ:

  • चुनाव आयोग द्वारा अभी तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
  • सूत्रों के मुताबिक, 5 फरवरी से छह चरणों में यूपी के मतदान हो सकते हैं।
  • जिसके तहत चुनाव की संभावित तिथियाँ निम्न हैं।
  • पहला चरण: 5 या 11 फरवरी (60 सीटें),
  • दूसरा चरण: 15 फरवरी बुधवार (55 सीटें),
  • तीसरा चरण: 18 फरवरी शनिवार(59 सीटें),
  • चौथा चरण: 22 फरवरी बुधवार (56 सीटें),
  • पांचवा चरण: 26 फरवरी रविवार (56 सीटें),
  • छठवां चरण: 1 मार्च बुधवार (49 सीटें),
  • सातवां चरण: 4 या 5 मार्च (68सीटें)।

विधानसभाएँ: 403

मतदाता: 11,50,000,00 से अधिक।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें