आगरा में विधानसभा की कुल मिलाकर नौ सीटें है। इन नौ सीटों पर 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा की पकड़ सबसे मजबूत रही। वहीं भाजपा 2 और सपा को 1 सीट के दायरे में ही सिमट कर रह गई थी। इन नौ सीटों पर बसपा की पकड़ फिलहाल मजबूत नज़र आ रही है। वहीं गठबंधन कर चुकी सपा भी आगरा में अपने विस्तार पर विशेष जोर दे रहे ही। इन सीटों पर ब्राह्मण, बनिया, ठाकुर, दलित और मुस्लिम का खास प्रभाव है। लेकिन इससे अगल फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर जाटो का इनसे कहीं ज्यादा प्रभाव माना जाता है।

आगरा जीत के लिए यह मुद्दे बेहद खास

  • आगरा में पानी सबसे बड़ा मुद्दा है, पिछले कई दशको से जनता को पीने का साफ़ पानी नहीं मिल पाया है।
  • नेता चुनाव के समय बैराज गंगा जल की बात करते है, लेकिन अब तक उन्हें साफ पानी नहीं मिला।
  • आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग काफी सालों हो रही है, लेकिन अब तक जनता को इसकी कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
  • आगरा में ताजमहल की वजह से इंटरनेशन एयर पोर्ट की मांग चल रही, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
  • आगरा में पर्यटन का बड़ा केंद्र है, ऐसे में यहां आए दिन जाम की स्थिती बनी रहती है,
  • सड़के बेहद सकरी है, शहर में इन्हें ठीक करने की मांग पर भी आज तक कुछ नहीं हुआ।

आगरा 2012 विधानसभा चुनाव के परिणाम

  • आगरा छावनी विधान सभा सीट – गुटियारी लाल दुवेश (बसपा)
  • आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट – काली चरन सुमन (बसपा)
  • आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट – धर्मपाल सिंह (बसपा)
  • आगरा खेरागढ़ विधानसभा सीट – भगवन सिंह कुशवाह (बसपा)
  • आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट – छोटे लाल वर्मा (बसपा) इन्होंने कई बार पार्टियां बदली
  • आगरा फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट – ठाकुर सूरज पाल (बसपा)
  • आगरा उत्तर विधान सभा सीट – जगह प्रसाद गर्ग (बीजेपी)
  • आगरा दक्षिण विधानसभा सीट – योगेंद्र उपाध्याय (बीजेपी)
  • आगरा बाह विधानसभा सीट – महेंद्र अरिदमन सिंह (सपा)

          2007  विधानसभा चुनाव के परिणाम

  • आगरा दक्षिण विधानसभा सीट – गुटियारी लाल दुवेश (बसपा)
  • आगरा छावनी विधान सभा सीट – जुल्फिकार अहमद भुट्टो (बसपा)
  • आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट – नारायण सिंह सुमन (बसपा)
  • आगरा खेरागढ़ विधानसभा सीट – भगवन सिंह कुशवाह (बसपा)
  • आगरा बाह विधानसभा सीट – मधुसुधन शर्मा (बसपा)
  • आगरा फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट – ठाकुर सूरज पाल (बसपा)
  • आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट – डॉ राजेंद्र सिंह (बीजेपी)
  • आगरा उत्तर विधान सभा सीट – जगह प्रसाद गर्ग (बीजेपी)
  • आगरा (दयालबाग ) ग्रामीण विधानसभा सीट – धर्मपाल सिंह (जन मौर्चा) बसपा में शामिल हो गए हो गए थे
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें