लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में होने वाली चुनाव संचालन समिति ( BJP Election Steering Committee  ) की बैठक में प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

संचालन समिति की बैठक ( BJP Election Steering Committee  ) में अब तक तय कार्यक्रम व अभियानों की समीक्षा की जाएगी। आगे के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के साथ वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हैं।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की राजनीति में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में नेताओं का पाला बदल काम काफी तेजी से चल रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी मंगलवार को कई दलों के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  UP Elections 2022 : यूपी में क्या है मुस्लिम आबादी का गणित ?

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें