उत्तर प्रदेश में राजनैतिक दलों के सियासी संग्राम के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग प्रदेश के विधानसभा चुनाव को फरवरी-मार्च में कराने की तैयारियों (Election) में जुटा हुआ है।

सात चरणों में होगा मतदान :

  • उत्तर प्रदेश के आगामी आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के फरवरी-मार्च माह में हो सकते हैं।
  • सूत्रों से जानकारी मिली है कि, भारतीय निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को फरवरी-मार्च में कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है।
  • उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव सात चरणों में संपन्न हो सकते है।
  • सूत्रों के मुताबिक, सूबे के विधानसभा चुनाव साल 2017 में फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकते है।

आचार संहिता :

  • 2016 दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है।

क्या नहीं कर सकते हैं मुख्यमंत्री :

  • आचार संहिता के अनुसार राज्य का मुख्यमंत्री कोई शासकीय दौरा नहीं कर सकते।
  • किसी भी प्रकार की योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा नहीं कर सकते।
  • किसी भी प्रकार के निर्माण, मुआवजे आदि की घोषणा नहीं कर सकते।
  • सरकारी विमान और गाड़ियों का उपयोग पार्टी के प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता है।
  • इसके अलावा भी कई अन्य काम हैं जो सीएम नहीं कर सकते हैं।
  • अगर कोई भी इन कामों को करता है तो उसे आचार संहिता उल्लंघन का दोषी माना जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें