उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज से मानसून सत्र शुरू होगा, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिना उतरेगी बसपा:

  • सूबे की विधानसभा में आज से मानसून सत्र शुरू होने वाला है।
  • जिसके चलते रविवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सभी दलों से सहयोग की अपील की।
  • वहीँ स्वामी प्रसाद मौर्य के बिना बसपा के गया चरण दिनकर विधानसभा में मोर्चा संभालेंगे।

मानसून सत्र कार्यक्रम:

  • मानसून सत्र के पहले दिन कुछ विधायकों और कुछ पूर्व विधायकों के निधन की सूचना दी जाएगी।
  • जिसके बाद सदन के सदस्य मौन रखेंगे और कुछ समय बाद सदन स्थगित कर दिया जायेगा।
  • मानसून सत्र के दूसरे दिन 23 अगस्त को करीब 12.20 बजे अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।
  • उसके अगले दिन 24 अगस्त को बजट पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया होगी।
  • कार्य मंत्रणा बैठक में फैसला लिया गया कि, 25 से 28 अगस्त तक विधायी कार्य नहीं होंगे।
  • जबकि 29 से 30 अगस्त को विधायी काम फिर से शुरू कर दिए जायेंगे।

कई महत्वपूर्ण बिल हो सकते हैं पारित:

  • विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है।
  • ये मानसून सत्र राज्य के साथ ही केंद्र के लिए भी महत्वपूर्ण होने वाला है।
  • सत्र में इस बार 4 बिल पेश किये जायेंगे।
  • जिनमें अपार्टमेंट बिल, जीएसटी, जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के अविश्वास प्रस्ताव में संशोधन बिल।
  • इसके अलावा पूर्व सीएम के बंगले बचाने के लिए यूपी मंत्री संशोधन बिल लाया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें