उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद 19 मार्च को नई राज्य सरकार का गठन हुआ था, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद नई राज्य सरकार का पहला विधानसभा सत्र और यूपी विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र सोमवार 15 मई से शुरू हो रहा है। जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है।

सपा, भाजपा, बसपा ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठकें:

भाजपा की बैठक:

  • यूपी विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरुआत 15 मई से हो रही है।
  • जिसके तहत सभी दलों ने अपने-अपने विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है।
  • इसी क्रम में भाजपा ने अपनी बैठक शाम 4 बजे बुलाई है।
  • बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया है।

सपा की बैठक:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता मिलने के बाद सपा सबसे अधिक विधायकों के साथ विपक्ष की भूमिका में है।
  • सदन में नेता विपक्ष पार्टी की ओर से रामगोविंद चौधरी को चुना गया है।
  • वहीँ सपा की विधान मंडल दल की बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया है।

बसपा की बैठक:

  • यूपी चुनाव में बसपा तीसरे नंबर की पार्टी रही थी।
  • पिछले दो विधानसभा चुनाव से पार्टी के विधायकों की संख्या में कमी आई है।
  • वहीँ पार्टी की विधान मंडल दल की बैठक शाम 7 बजे से आयोजित की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें