चुनावी माहौल में विभिन्न दलों में चल रही उठापटक जारी है। इस उठापटक में सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को होता दिखाई दे रहा है। वहीं, भाजपा ने भी दूसरे दलों के नेताओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कई सपा और बसपा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य सांसद ने यूपी बार काउन्सिल के उपाध्यक्ष जानकीशरण पाण्डेय के साथ सैकड़ों अधिवक्ताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कहा की लोगो की कानूनी लड़ाई लडने वालों ने भाजपा की लड़ाई अपने हाथों में ले ली है। अब भाजपा और भी अधिक मजबूत हो गयी है।

ये हुए शामिलः

  • सोनभद्र की रार्वटसगंज विधानसभा से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर रमेश पटेल भाजपा में शामिल हो गये।
  • सोनभद्र की दुद्धी  विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश पासवान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
  • पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव ध्रुव प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गये।
  • वही, मिर्जापुर जिले में जमालपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख आनन्द पटेल भी भाजपा के साथ हो लिये।

अबकी बार 300 के पारः

  • केशव मौर्या ने कहा कि परिवार के विस्तार से भाजपा की ताकत बढ़ रही है।
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
  • उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सपा-बसपा की बीमारी से मुक्त करना होगा।
  • अबकी बार तीन सौ के पार का नारा देते हुए केशव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जायें।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा ही यूपी को गुण्डाराज, माफियाराज से मुक्ति दिला सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें