सुबह 6 बजे से चलेगी लखनऊ के लिए उत्तम प्रदेश परिवहन निगम की बस।

  • उन्नाव :यातायात प्रगति का आधार है,सुलभ यातायात से हम तरक़्क़ी की राह पर तेजी से आगे बढ़ते हैं।
  • जनता के लिए उत्तम प्रदेश सरकार नित प्रयासरत हैं।भगवंतनगर की जनता को शहरों तक सुलभता से पहचाने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
  • यह बातें आज विधानसभा भगवंतनगर के दूबेपुर गाँव से लोगों की मांग पर सीधे लखनऊ तक बस सेवा का शुभारंभ करते हुए जिला उपाध्यक्ष आनन्द अवस्थी ने कही।
  • शहर मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दूबेपुर गाँव से आज नियमित बस सेवा का शुभारम्भ किया गया।
  • यह बस रोज सुबह 5 बजे दूबेपुर से लखनऊ के लिए चलेगी।
  • जिससे क्षेत्रीय जनता को उन्नाव और लखनऊ पहुँचने में अब कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • लोग आसानी से अपनी उपज को मंडी तक पहुचा कर उसका उचित दाम कमा सकेंगे।
  • बस सेवा के सुभारम्भ से क्षेत्रीय जनता ने अपने विधायक/विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित जी का आभार व्यक्त किया।
  • साथ ही आनंद अवस्थी जी के प्रयासों की प्रसंसा करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।
  • उक्त अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इनपुट-सुमित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें