Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस आज, कई बड़े नेता होंगे सपा में शामिल

akhilesh yadav make secret plan

akhilesh yadav make secret plan

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में सभी पार्टियां लगी हुई हैं। इसके पहले सभी दल गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों में अपनी ताकत आजमाना चाहते हैं। इस उपचुनाव में सबसे बड़ी परीक्षा सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की है। मगर इसके पहले भाजपा को झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं को अपने साथ शामिल कर लिया है जिसका बड़ा फायदा उसे उपचुनावों में होने की चर्चाएँ हो रही हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

कई बड़े नेता होंगे सपा में शामिल :

आज सपा कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित की है। फूलपुर-गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उनके अलावा बसपा से 3 व्बार विधायक रह चुके बरेली मीरगंज के सुल्तान बेग भी सपा में शामिल होंगे। साथ ही कई ब्लॉक प्रमुख भी सपा में शामिल होंगे। सपा में आज प्रमोद कुमार मौर्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ, सत्यभान सिंह पूर्व नेता बसपा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी अमेठी, राजेंद्र कुमार मौर्य अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल देवरिया, वीरेंद्र कुमार मौर्य जोन कोऑर्डिनेटर फैजाबाद, जितेंद्र कुमार रायबरेली, राघवेंद्र सिंह चौहान सदस्य बसपा, ज्ञान प्रकाश, बदलापुर जौनपुर, लाल बहादुर प्रतापगढ़, राम बहादुर जौनपुर, लाल बहादुर मौर्य जौनपुर सभी लोग सपा में शामिल होंगे। यूपी के वर्तमान कैबिनेट मंत्री के भतीजे का सपा ज्वाइन करना निश्चित तौर पर भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें : गोरखपुर उपचुनाव में सपा को मिला इस पार्टी का समर्थन

Related posts

युवक पर फ़क़ीर बनकर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप

Short News
6 years ago

पुलिस विभाग का मोबाईल एप्लीकेसन हुआ लांच

kumar Rahul
7 years ago

दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, कुछ दिनों पूर्व पिता रानू सिंह को भी मारी गयी थी गोली, शहर कोतवाली के तरीनपुर की घटना.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version