उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शनिवार 25 मार्च को अपने गृह जनपद गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बाबा गंभीरनाथ की पुनियातिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट के दौरे की शुरुआत:

  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शनिवार 25 मार्च को दो दिन के लिए गोरखपुर के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जहाँ आदित्यनाथ योगी बाबा गंभीरनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के अपने गृह जनपद के दौरे के साथ ही यूपी कैबिनेट के दौरों की भी शुरुआत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भी दौरे पर:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की देखा-देखी यूपी कैबिनेट ने भी अपने दौरों की शुरुआत कर दी है।
  • इस क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट के दो सदस्य भी अपने गृह जनपद के दौरे पर जा रहे हैं।
  • यूपी कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी अपने-अपने गृह जनपदों के दौरे पर जा रहे हैं।
  • संयोगवश कैबिनेट मंत्रियों के अपने गृह जनपद के दौरे भी दो दिवसीय होंगे।
  • यूपी सरकार को करीब एक हफ्ते का समय राज्य में हो चुका है।
  • जिसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के दौरे शुरू हो चुके हैं।
  • गौरतलब है कि, श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मी नारायण चौधरी दोनो के ही गृह जनपद मथुरा हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें