उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू की गयी थी, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था।


सपा को बड़ा झटका, बसपा को संजीवनी

  • 16 नगर निगम में से 14 पर बीजेपी ने कब्ज़ा किया.
  • जबकि बसपा के खाते में दो नगर निगम आये.
  • वहीँ सपा और कांग्रेस को मायूसी हाथ लगी.
  • बीजेपी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा था और कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी बूथ लेवल पर बीजेपी को चुनौती देने में असफल साबित हुई. 
  • बीजेपी के अलावा बसपा की वापसी हुई जिसने दो नगर निगम में जीत दर्ज की. 
  • वहीँ कांग्रेस को भी कोई कामयाबी नगर निगम में नहीं मिली.
  • जबकि नगर पालिका और पंचायत में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें