उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते दिनों आये एक्जिट पोल के उलट नतीजों में भाजपा को सपा नहीं बल्कि एक अन्य पार्टी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है।

बसपा दे रही भाजपा को टक्कर :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।
  • बीते दिनों एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को सपा टक्कर दे सकती है।
  • मगर नतीजों के पहले रुझान आने के बाद तस्वीर कुछ अलग ही दिखाई दे रही है।
  • इस रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मेयर की 11 सीटों पर आगे चल रही है।
  • इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
  • सपा के गढ़ फिरोजाबाद में भी बसपा प्रत्याशी आगे चल रहा है।
  • साथ ही सहारनपुर से बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
  • साथ ही झांसी से भी बसपा प्रत्याशी इस समय आगे चल रहा है।
  • इसके अलावा आगरा में भी बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी इस समय आगे चल रहा है।
  • इस तरह मेयर की कुल 16 मेबं 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
  • सिर्फ मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी इस समय आगे चल रहे हैं।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी का खाता अभी तक नहीं खुल सका है।
  • इस निकाय चुनाव में भी भाजपा का दबदबा दिखाई दे रहा है
  • निकाय चुनाव में मेयर की कई सीटों पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
  • हालाँकि तस्वीर बदलते देर नहीं लगती तो नतीजों के पहले कुछ कहना गलत होगा
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें