[nextpage title=”yogi adityanath” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 325 सीटें जीतने के बाद गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी आदित्यनाथ और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है। वे अपने कार्यों से ज्यादा अपने द्वारा दिए गए विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहे है।

[/nextpage]

[nextpage title=”yogi adityanath2″ ]

ये है योगी के विवादित बयान :

  • अगस्त 2014 में योगी आदित्यनाथ ने सीधे तौर पर अल्पसंख्यकों पर हमला बोला था।
  • उन्होंने कहा था कि देश में अल्पसंख्यक जहाँ होंगे, वहीं पर दंगे होंगे।
  • इसके अलावा योगी ने यूपी चुनाव के समय भी कई बातें कही थी।
  • उन्होंने कहा था कि पश्चिमी यूपी को हम कश्मीर नहीं बनने देंगे जहाँ से पंडितों को बाहर कर दिया गया था।
  • योगी ने 2016 में सांसद रहते हुए मदर टेरेसा पर भी हैरान कर देने वाली टिप्पणी की थी।
  • उन्होंने कहा कि टेरेसा जैसे लोग भारत के ईसाईकरण की कोशिशों में लगे हुए थे।
  • साथ ही 2015 में उन्होंने कहा था कि जिन्हें सूर्य नमस्कार नहीं आता, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिये।
  • उसी साल योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख़ खान पर भी हमला बोला था।
  • उन्होंने कहा था कि शाहरुख़ खान और हाफिज सईद के बयानों में कोई फर्क नहीं है।
  • शाहरुख़ को समझना चाहिए कि बड़ी आबादी ने उनकी फिल्म न देखी तो उनका क्या होगा।
  • यही नहीं योगी आदित्यनाथ के बयानों की एक लम्बी सूची है।
  • मगर फिर भी भाजपा द्वारा यूपी का मुख्यमंत्री उन्हें बनाया जाना काफी हैरान कर देने वाला है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें