उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव आते ही कई नेता अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर नये दलों में शामिल होते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब यूपी के एक बड़े नेता ने अपनी पार्टी छोड़कर सपा ज्वाइन कर ली है। इस घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। निकाय चुनाव के पहले इस नेता के समाजवादी पार्टी में आने से निश्चित तौर पर राजनीती में बड़ा वदलाव देखने को मिलेगा।

इस नेता ने ज्वाइन की सपा :
 
  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में कई पार्टियों के बीच जंग देखने को मिल रही है।
  • इस चुनाव में यूपी सरकार में भाजपा का सहयोगी दल भासपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रहा है।
  • वहीँ अब यूपी चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने वाली सपा ने उसकी पार्टी में सेंध लगा दी है।
  • बीते दिन यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत की गयी थी।
  • इस बीच यूपी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने सपा की सदस्यता ले ली है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कांग्रेस छोड़कर सपा में आने वाले सुनील कुमार को ज्वाइन कराया।
  • सुनील पाण्डेय यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ ही खेल-कूद कमेटी सहित कई संस्थाओं के संयोजंक पद पर रह चुके हैं।
  • समाज की सेवा के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
  • अब देखना है कि सुनील कुमार के सपा ज्वाइन करने से कांग्रेस की क्या प्रतिक्रया आती है।
  • हालाँकि कांग्रेस से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें