यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और डीजीपी सुलखान सिंह के लाख कहने के बाद भी (Dial 100) यूपी पुलिस में कार्यरत पुलिसकर्मी अपनी आदतों को सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- इनबॉक्स के सहारे यूपी 100, शिकायतकर्ता हो रहे परेशान!

  • ताजा मामला श्रावस्ती जिले का है यहां बेसिक शिक्षा मंत्री के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंची डॉयल 100 के पुलिसकर्मियों ने जमकर बवाल काटा और मारपीट की।
  • इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की।
  • उनके निर्देश के बाद आरोपी सिपाही और होमगॉर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में लूट की सूचना से हड़कम्प!

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, जिले के मल्हीपुर इलाके में बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का पेट्रोल पंप है।
  • यहां तेल भरवाने के लिए (Dial 100) यूपी 100 के सिपाही पहुंचे थे।
  • पुलिसकर्मियों ने 45 लीटर की पर्ची दी थी और गाड़ी में बीस लीटर डीजल डालने की बात कही थी।
  • बाकी के 25 लीटर डीजल के पैसे पुलिसकर्मियों ने नगद मांगे थे।
  • लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारी विनय ने यह काम करने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर: हाईटेक पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारों का पता!

  • फिर क्या था वर्दी के नशे में चूर सिपाही सनी और होमगार्ड महेश ने पेट्रोल पंप कर्मी की जमकर पिटाई कर दी।
  • इतना ही नहीं वर्दीधारियों ने जमकर हंगामा भी काटा।
  • इसकी शिकायत पंपकर्मी विनय ने एसपी से की।
  • एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • इसके बाद (Dial 100) सनी और होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- नगर निगम के प्रचार अधीक्षक जोन-8 को फोन पर दी गई धमकी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें