यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी इमारतों को मतदान केंद्र तो बना दिया गया है। लेकिन इनकी बुरी हालात को सुधारने वाला कोई नहीं है। ऐसे में चुनाव आयोग किस दम पर ज्यादा से ज्यादा मतदान के अपने इरादे को सफल करा पाएगा, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। क्योंकि कई जगह पर हालात यह है कि मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों के खड़े होने की व्यवस्था तक नहीं है। वहीं मतदातों के मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का नामों निशान दूर-दूर तक नहीं है।
बुरे हाल में मतदान केंद्र
- आगरा में मतदान केंद्रों की फिलहाल यही हालात सामने आई है।
- प्रेम नगर बोदला रोड स्थित प्राइमरी स्कूलकी स्थिति बहुत ही जर्जर हाल में मिली ।
- यहाँ के कमरों में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, मुख्य हाल की सुरक्षा भी ठीक नहीं है।
- खिड़की टूटी हुई है, जिसमे लोहे की अस्थाई जाली लगा दी गयी है।
- सुरक्षा की दृष्टि से मतदान यह जगह सुरक्षित नहीं है।
- मार्ग की दृष्टि से मतदान केंद्र सिकंदरा बोदला की मुख्य रोड भी जर्जर है।
- जिससे मतदाता ठीक प्रकार से मतदान केंद्र में नहीं पहुंच सकेगा।
- शौचालय भी जर्जर हाल में है, जिसके कारण विद्यालय में गंदगी और बदबू का साम्राज्य है।
- जर्जर शौचालय की वजह से गंदगी और दुर्गन्ध से यहाँ खड़ा होना मुश्किल है।
- शिक्षकों ने अपने लिए एक शौचालय आरक्षित किया है, इसकी भी स्थिति ठीक नहीं हैं।
- स्कूल में फर्नीचर के हालत भी जर्जर अवस्था में है।
- मतदान केंद्र के बाहर रास्ते पर बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है।
- पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।