उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक़्त नहीं रह गया है। इसी के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग ने इस चुनाव में सभी पोलिंग बूथ को गूगल मैप से जोड़ने का फैसला लिया है।

25 सितम्बर तक सभी केंद्र जुड़ेंगे :

  • सरकार द्वारा अब मतदान केन्द्र को गूगल मैप से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
  • लखनऊ जिले के सभी मतदान केंद्रों को 25 सितम्बर तक गूगल मैप से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
  • इसके लिए एक ख़ास तरह का सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिसमें इसका प्रयोग किया जाना है।
  • जीपीएस के द्वारा इस सॉफ्टवेयर में सभी मतदान केन्द्रों का ब्योरा दर्ज होना है।
  • सरकार द्वारा इसके सम्बंधित निर्देश सुपरवाइजरों और बीएलओ को दे दिए गए है।

यह भी पढ़े : यूपी में आज से महंगी हो गयी ऑनलाइन शापिंग!

  • जिस तरह गूगल मैप पर कहीं जाने के लिए नेविगेशन प्रणाली मदद करती है उसी तरह मतदान केन्द्र का रास्ता भी दिखाई देगा।
  • इस तरह गूगल मैप से जुड़ जाने पर चुनाव में मतदाताओं को मतदान केन्द्र ढूंढ़ने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
  • इसके अलावा आयोग की वेबसाइट पर जा कर मतदाता भाग संख्या दर्ज कर मतदान केन्द्र की सही स्थिति का पता लग जाएगा।
  • वर्तमान समय में लखनऊ जिले में कुल 1443 मतदान केन्द्र और 3357 बूथ हैं।
  • आयोग द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक स्कूलों में शिविर भी लगाया गया।
  • इसके अलावा जल्द ही विधानसभा चुनाव प्रभारियों की सूची भी तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़े : सीएम ने पकड़ाया आश्वासन का झुनझुना, यूनियन करेगा सत्याग्रह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें