आगामी विधान सभा चुनाव 2017 के दौरान मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता कक्ष की स्थापना की गई है। जहां वोटर अपना मतदेय स्थल की संख्या और निर्वाचक नामवली में अपने नाम की जानकारी ले सकेंगे। 168 विधानसभा मलिहाबाद में 289 मतदान केन्द्र, 375 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

महिला व पुरूष मतदाताओं की संख्या 340190

  • जहां महिला व पुरूष मतदाताओं की संख्या 340190 है, जिसमें चार थर्ड जेण्डर शामिल हैं।
  • विधानसभी बीकेटी में 250 मतदान केन्द्र, 401 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
  • यहां पर मतदाताओं की संख्या महिला, पुरूष व तृतीय लिंग मिलाकर 395200 है।
  • सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 215, मतदान स्थल 458 तथा मतदाताओं की संख्या 495798, विधानसभा लखनऊ पश्चिमी में 95 मतदान केन्द्र, 387 मतदान स्थल और मतदाताओं की संख्या 387354 है।
  • लखनऊ उतर में मतदान केन्द्र की संख्या 68, मतदान स्थल 345 है, जबकि मतदाताओं की संख्या 398928 है।
  • इसी तरह से लखनऊ पूर्वी में मतदान केन्द्र 75, मतदान स्थल 369, मतदाता 421003 हैं।
  • लखनऊ मध्य में मतदान केन्द्र 83, मतदान स्थल 329 बनाए गए हैं।
  • यहां मतदाताओं की संख्या 366305 है, इसके अलावा लखनऊ कैण्ट में मतदान केन्द्र 68, मतदान स्थल 316 हैं।
  • जबकि मतदाताओं की संख्या 366414 व मोहललालगंज विधानसभा क्षेत्र में 298 मतदान केन्द्र व 377 मतदान स्थल व मतदाताओं की संख्या 340427 है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें