राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। सोमवार को 74 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन के समय प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा देना पड़ता है। चलिए हम आप को बताते हैं कि किस प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति है। पेश है नामांकन के समय दिखाई गई संपत्ति के ब्यौरे की एक रिपोर्ट…

गोमती यादव (बीकेटी सपा)

  • समाजवादी पार्टी के बीकेटी विधान सभा से विधायक गोमती यादव के पास वर्तमान समय में चल संपत्ति- 68.23 लाख, अचल संपत्ति- 7.83 करोड़, कुल संपत्ति- 8.51 करोड़ रुपये है।
  • इन पर गोमतीनगर और अलीगंज थाने में दो मुकदमे हैं।
  • टाटा सफारी, एलेंट्रा व सेंटफी कार 26 लाख 50 हजार की है।
  • पिछले विधान सभा चुनाव 2012 में इनके पास चल संपत्ति-1.68 करोड़, अचल संपत्ति- 3.33 करोड़, कुल संपत्ति- 4.91 करोड़ थी।

करोड़ पति हैं फिर भी कर्जदार

  • गोमती के पास 22 ग्राम सोना, पत्नी के पास 75 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी है।
  • गोमती के पास रिवाल्वर व रायफल है। तीन कृषि भूमि एक करोड़ 67 लाख की है।
  • पत्नी के पास 52 लाख की जमीन है। जानकीपुरम विस्तार में दो करोड़ का मकान है।
  • एक करोड़ 10 लाख का दूसरा मकान गोमतीनगर में है।
  • हरिनगर में 45 लाख का मकान है। 83 लाख 90 हजार का जमीन ऋण है कार के लिए भी 26 लाख का ऋण लिया है।
  • गोमती यादव पर कुल 87 लाख का कर्ज है।

कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • नामांकन लिए प्रशासन ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
  • राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों को स्पष्ट निर्देश हैं कि परिसर के भीतर नामांकन के दौरान किसी तरह की नारेबाजी या जुलूस न निकालें और अगर आचार संहिता तोड़ी तो नामांकन निरस्त भी किया जा सकता है।
  • साथ ही बताया कि परिसर के भीतर असलहे लाने पर प्रतिबंध है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें