देश की पर्यटन समिति द्वारा किये गए एक सर्वे में पता चला है कि, देश में विदेशी पर्यटकों की पसंद में उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है।

सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र से पिछड़ा:

  • देश की पर्यटन समिति के एक सर्वे में यह पता चला है कि, विदेशी पर्यटकों की पसंद में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर आता है।
  • विदेशी पर्यटकों की पसंद के मामले में उत्तर प्रदेश सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र से पिछड़ गया है।
  • गौरतलब है की, इस सूची में तमिलनाडु को पहला और महाराष्ट्र को दूसरा स्थान मिला है।
  • उत्तर प्रदेश ने सर्वे में 2 स्थानों की बढ़त बनाते हुए सूची में केरल और गोवा को पछाड़ा।

सूबे के आगरा और वाराणसी पसंद में आगे:

  • उत्तर प्रदेश देश में विदेशी पर्यटकों की तीसरी पसंद बन चुका है।
  • सूबे के आगरा और वाराणसी शहर विदेशी पर्यटकों की पसंद में सबसे आगे हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस साल करीब 3.1 मिलियन विदेशी पर्यटक आये।
  • राजधानी लखनऊ में विदेशी पर्यटक इमामबाड़ा, जनेश्वर मिश्र पार्क, कुकरैल, अंबेडकर पार्क समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर घूमने आये।
  • इसके अलावा चित्रकूट, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, अयोध्या, इलाहाबाद, वृन्दावन, मथुरा, झांसी, सारनाथ, कुशीनगर और देवगढ़ में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

प्रमुख सचिव पर्यटन: “पर्यटकों का ह्रदय से स्वागत”

  • सूबे में बढ़ती विदेशी पर्यटकों की संख्या पर प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि, यूपी की धरोहरें पर्यटकों को लुभा रही हैं, और हम पर्यटकों का ह्रदय से स्वागत करते हैं।
  • उन्होंने कहा कि, सरकार ने पर्यटन को बढ़ाने की योजना बनायी जिसका परिणाम आज सामने है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें