Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

UP: प्रदेश के दर्जनों जिलो में बढ़ा बाढ़ का खतरा,किसान परेसान मुआवजा दे सरकार – अजय कुमार लल्लू

लख़नऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से दर्जनों जिलों में बढ़ रहे खतरों को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले।

बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहा हूं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ-साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए।

कई जिलो में तेज बारिश से नुकसान।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे। गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Related posts

इलाहाबाद पहुंची यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का हुआ जोरदार स्वागत

Shashank
6 years ago

हमीरपुर: हाईवे पर लगातार होने वाली दुर्घटना को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Shivani Awasthi
6 years ago

एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का बयान-अन्याय अत्याचार के विरुद्ध लड़ती रहेगी सपा

Desk
4 years ago
Exit mobile version