उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग संपन्न हुई। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कि इस बैठक में 32 अहम प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिेए सीएम अखिलेश यादव समय से काफी पहले ही एनेक्सी पहुंच गए थे।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरीः

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • गुरूवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झण्डी दी गई है।
  • सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे पर अंकुश लगाने के लिए दोपहिया वाहनों पर सवारी करने वालों को भी हेलमेट पहनने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • पीछे बैठने वाले व्यक्ति के हेलमेट न लगाए होने पर जुर्माना वसूलने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है।
  • कैबिनेट बैठक में जल निगम में 727 जेई की भर्ती का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की जगह इन भर्ती प्रक्रियाओं को जल निगम पूरा करेगा।
  • कुकरैल में बायोडाईवर्सिटी हेरिटेज के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।cm akhilesh yadav cabinet meeting
  • कैबिनेट बैठक में सैफई रिम्स में 500 बेड का सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
  • बलिया में गंगा नदी पर पुल के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • अहैरिया जाति को SC (अनुसूचित जाति) में शामिल करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।
  • विदेशी मदिरा को अब ट्रेटा पैक में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • लखनऊ-उन्नाव-कानपुर काउंटर मैगनेट एरिया के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
  • नई दिल्ली में द्वारिका गेस्ट हाउस के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त हो गई है।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

  • मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, डीआरडीए के कर्मचारियों का ग्राम विकास विभाग में समायोजित किया जाएगा।
  • गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार 20 हजार रूपये की अनुदान राशि देगी।

cm akhilesh yadav cabinet meeting

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें