उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को चुनाव से पहले तोहफा मिला है, राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।

6 फ़ीसदी की हुई बढ़ोत्तरी:

  • उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगी।
  • इसी सन्दर्भ में सूबे के राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • महंगाई भत्ता में 6 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है।
  • महंगाई भत्ते की यह रकम मूल वेतन की 126 फ़ीसदी होगी।
  • सोमवार को सूबे के प्रमुख सचिव वित्त ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।
  • भत्ते की यह रकम इस साल 1 जनवरी से देय होगा।
  • जनवरी से 31 मई तक भत्ते की रकम इस साल राज्य कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा होगी।
  • जून का महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके वेतन में मिलेगा।

कई दिनों से कर रहे थे मांग:

  • सूबे के राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।
  • गौरतलब है कि, कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगे कर रहे थे।
  • जिसके बाद ये माना जा रहा था कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों को उनकी मांगें मानने का तोहफा दे सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें