यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार (up government) नवविवाहित जोड़ों को सगुन देगी। प्रदेश में नवविवाहित जोड़ों को मुफ्त परिवार नियोजन किट बांटेगी। आशा कार्यकर्ता प्रत्येक नवदंपति तक यह सगुन पहुचायेंगी। यह परिवार विकास प्रोजेक्ट मिशन 11 जुलाई से शुरु होगा।

तस्वीरें: पार्क बना शवदाह गृह, नहीं आते सफाईकर्मी!

11 जुलाई से शुरू होगी योजना

  • यूपी जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है।
  • बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए केंद्र सरकार विश्व जनसंख्या दिवस पर मिशन परिवार विकास की शुरुआत करने जा रही है।
  • ऐसे में यूपी सरकार भी 11 जुलाई से यह योजना लागू करने जा रही है।
  • इसके तहत नवविवाहित जोड़ों को सरकार ‘शगुन किट’ देगी।
  • शगुन किट में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां होंगी।
  • आशा बहुएं जोड़े को परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए घर-घर जाकर एक किट देंगी।

बच्चों ने की पुलिस से दोस्ती, एसपी-ASP ने बांटे गिफ्ट!

परिवार नियोजन के बारे में बताएंगे

  • मिशन परिवार विकास के प्रॉजेक्ट मैनेजर अवनीश सक्सेना ने बताया कि शगुन इस किट में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से एक लेटर रहेगा।
  • इसमें परिवार नियोजन के फायदों के बारे में लिखा होगा।
  • इस लेटर का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सचेत करने के साथ 2 बच्चों तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

‘खेलो भारत अभियान’ शुरू, अटल की धरती है लखनऊ!

  • अवनीश सक्सेना ने बताया कि इस किट में स्वास्थ्य और सफाई के लिए जरूरी सामान होंगे।
  • एक शीशे और कंघी के साथ कुछ रुमाल और तौलिए भी होंगे।
  • इसके साथ ही महिलाओं के लिए इमरजेंसी में यूज की जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियां, सामान्य गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम होंगे।
  • अवनीश सक्सेना ने बताया कि आशा बहुएं जोड़ों को अंतरा इंजेक्शन और छाया पिल की भी जानकारी देंगी।
  • अंतरा इंजेक्शन सरकार इस योजना के साथ लांच कर रही है।
  • यह गर्भनिरोधक इंजेक्शन है जो तीन महीने पर लगाया जाएगा।
  • वहीं छाया गर्भनिरोधक गोलियां हर हफ्ते खाईं जाती है।

राज्यपाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर अर्पित की पुष्पांजलि!

7 राज्यों से होगी शुरूआत

  • अवनीश सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के 7 राज्यों में 146 जिलों में उन जिलों को चुना है जहां टोटल फर्टिलिटी रेट सबसे ज्यादा है।
  • ऐसे में फर्स्ट फेज में यूपी के 30 जिलों को चुना गया है।
  • 11 जुलाई को वर्ल्ड पापुलेशन-डे पर लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल और क्वीन मेरी अस्पताल से इस योजना की शुरुआत की जाएगी।
  • वहीं 1 अगस्त को इसे प्रदेश के 7 जिलों और 1 सितम्बर को बाकी के 22 जिलों में शुरू किया जाएगा।

बच्चों ने की पुलिस से दोस्ती, एसपी-ASP ने बांटे गिफ्ट!

सास-बहू सम्मलेन होगा

  • अवनीश सक्सेना ने बताया कि किट के प्रमोशन के लिए गांव-गांव में सास-बहू सम्मलेन कराया जाएगा।
  • ये सम्मलेन आशा बहुएं अपने स्तर पर करवाएंगी और सभी को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करेंगी।
  • वहीं सारथी वीकल से गांव-गांव में इसका प्रचार भी किया जाएगा।
  • वहीं जो जोड़े पढ़-लिख नहीं सकते, उन्हें आशा बहुएं इसकी जानकारी देंगी।

नवविवाहित जोड़ों के ‘शगुन किट’

  •  किट में मिलेगा कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, शीशा, कंघी, रुमाल और तौलिए, साथ ही परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी भी रहेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें