राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में अधिसूचना जारी|

  • लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त भार दिया गया है।
  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल मनोनीत होने से पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं।
  • उनको आज ही भोपाल जाकर राज्यपाल पद की शपथ लेनी थी, लेकिन उनका आज का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
  • आप को बता दे कि मध्य प्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन की लम्बे समय से अनुपस्थिति की वजह से राजभवन का काम प्रभावित हो रहा था जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।
  • राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करा रहे इलाज|

  • लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे  लालजी टंडन को 11 जून को भर्ती कराया गया था।
  • वेंटीलेटर सपोर्ट के बाद अब उनको बाई-पैप मशीन पर रखा गया है।
  • मेदांता अस्पताल के निदेशक, प्रोफेसर राजीव कपूर ने बताया कि उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं।
  • ऐसे में वह खुद सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके कारण उन्हेंं प्रेशर में ऑक्सीजन दी जा रही है।
  • अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। इससे पहले भी कई सरकारी डॉक्टरों से भी इलाज के लिए सलाह ली गई है।
  • एम्स दिल्ली, पीजीआइ, केजीएमयू के डॉक्टरों ने भी इलाज को लेकर परामर्श दिया।

दस दिन की छुट्टी पर पहुंचे थे लखनऊ |

  • लालजी टंडन की हालत दो दिन पहले तक नाजुक बनी हुई थी। इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
  • इसी बीच लीवर में दिक्कत होने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया।
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन छह जून को दस दिन की छुट्टी पर लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गयी।
  • इसके बाद 11 जून को सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार के चलते उन्हेंं मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
  • उन्होंने यह फैसला मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत खराब होने के कारण लिया है।
  • राष्ट्रपति भवन से जारी पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इलाज के लिए पिछले कुछ समय से लखनऊ में हैं।
  • लालजी टंडन की अनुपस्थिति में आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें